
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बीस घर जलकर राख।
दरभंगा: सोमवार की शाम अलीनगर प्रखंड़ के अंदोली गांव में भीषण आग लग गई। घटना में गांव के 20 घर जलकर राख हो गई। गांव के लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना के करीब 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सिलाई मुखिया के घर में शॉट सर्किट के कारण आग लगी और देखते देखते पूरे टोला में आग फैल गई। आग तेजी से पूरे गांव में फैल गया और 20 घर को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन को घटना की सूचना दी। अग्निशमन की पहुंचने में करीब 2 घंटे लग गए, जिसके कारण काफी ज्यादा घरों में आग पकड़ लिया और इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर पानी की आपूर्ति किया, तब जाकर आग पर कंट्रोल हो सका। हालांकि, तब तक अग्निशमन के गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि टोले के गजेन्द्र मुखिया के बेटे की शादी कल होनी थी। शादी के लिए लाया गया सभी सामान जलकर खाक हो गया।

इसके अलावा, राजेश्वर मुखिया बेटे और रामजी मुखिया की बहन की शादी अगले महीने होने वाली थी। इन दोनों की शादी के लिए लिए गए वस्त्र, फर्नीचर, बर्तन, अनाज आदि सभी जलकर नष्ट हो गया। टोले पर कोहराम मच गया, सभी अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।

वहीं, जिलाधिकारी राजीव रौशन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि अधिकारियों को स्थल पर भेज पीड़ित को राहत देने का निर्देश दिया गया है और क्षति का आकलन भी करने को कहा गया है।

