Home Featured पंखे से लटकी मिली शिक्षक की लाश।
3 weeks ago

पंखे से लटकी मिली शिक्षक की लाश।

दरभंगा: शुक्रवार की देर शाम जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में रह रहे एक शिक्षक की लाश घर के पंखे में लटकती मिली। इस सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूम खोलकर लाश को पंखे से नीचे उतारा।

Advertisement

मृत शिक्षक नीरज कुमार मध्य विद्यालय बलहा में पदस्थापित थे। वे समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के बड़गांव के रहने वाले रामप्रीत महतो के पुत्र थे। व विगत दो वर्षों से लदहो गांव की एक धर्मशाला में डेरा लेकर रह रहे थे। विद्यालय के एचएम अमल पासवान ने बताया कि नीरज शुक्रवार को भी रोज की तरह विद्यालय में छुट्टी होने के बाद दोपहर 12:30 के बाद डेरा पर चले गए थे। एचएम ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने इस विद्यालय में योगदान दिया था।

Advertisement

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जाएगा।

Advertisement
Share

Check Also

अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन साल के बेटे को दादा को सौंप महिला गयी प्रेमी के साथ।

दरभंगा: दरभंगा जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। एक शादीशुदा महिला को अपने …