Home Featured मिट्टी में दबी हुई बोर में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस।
2 weeks ago

मिट्टी में दबी हुई बोर में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा: भालपट्टी थाना पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव किसी के घर में है। पुलिस ने गांव के कई घर, खेत और गाछी में तलाशी ली। खोजी कुत्ते की मदद ली गई, लेकिन शव नहीं मिला।

घटना के बारे में बताया गया कि बुधवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रन्ना गांव आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद युवक की मौत की बात सामने आई। कुछ लोगों ने बुधवार को युवक का शव प्रेमिका के घर में देखा था, लेकिन बाद में शव वहां से गायब हो गया।

Advertisement

पुलिस को जब तक जानकारी मिली, तब तक प्रेमिका और उसकी मां घर छोड़कर फरार हो चुकी थीं। अब शव गांव से दूर सदर थाना क्षेत्र के मझिगामा के पास नदी किनारे मिट्टी में दबा मिला है। लोगों का आशंका है कि उसी घटना से जुड़ा ये मामला है। हालांकि पुलिस अभी अज्ञात शव ही बता रही है। मझिगामा के ग्रामीणों ने शव का एक हिस्सा बाहर निकला देखा, बदबू भी आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव सफेद प्लास्टिक की बोरी में बंद था। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आसपास से मोबाइल या अन्य कोई सामान नहीं मिला।

Advertisement

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है। गुमशुदगी की रिपोर्ट किसी थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेजा गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस को मामला हत्या का लग रहा है। कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े बैंक परिसर के अंदर दवा व्यवसायी के स्टाफ से हुई 3 लाख 81 हजार की लूट।

देखिए वीडियो भी दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क…