
मेंटेनेंस के कारण दो फीडरों पर बिजली बाधित, कई इलाकों में प्रभाव।
दरभंगा: 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र अर्बन से निकलने वाली 11 केवी गुल्लोवारा और 11 केवी दोनार फीडरों पर रखरखाव कार्य के चलते बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गुल्लोवारा फीडर की लाइन सुबह 9 से 10 बजे तक बंद रहेगी, जबकि दोनार फीडर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित होगा।

गुल्लोवारा फीडर से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों में नाका नंबर 5, मिलन चौक, मुफ्ती मोहल्ला, जेपी चौक भगवानदास, बाजिदपुर, महदौली और किलाघाट आदि शामिल हैं।

वहीं, दोनार फीडर से भटियारीसराय, दोनार चौक, गंगासागर, अल्लपट्टी, मिश्राटोला, दिग्घी वेस्ट तथा म्यूजियम गुमटी जैसे इलाके प्रभावित होंगे।इसके अलावा, गंगवारा पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी फीडर पर पेड़ों की छंटाई के लिए दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


