Home Featured डीएम ने मतगणना केंद्र, बज्रगृह एवं रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - October 14, 2025

डीएम ने मतगणना केंद्र, बज्रगृह एवं रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण।

दरभंगा: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र एवं रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने बज्रगृह में अर्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने का कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निर्देश दिया।

Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्माण एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों को 19 अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभु कुमार आर्य, कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण) रविंद्र कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Share