Home मुख्य रामपुरा में श्रीराम कथा का भव्य समापन, राजतिलक से गूंजा जय श्रीराम का नारा।
मुख्य - October 17, 2025

रामपुरा में श्रीराम कथा का भव्य समापन, राजतिलक से गूंजा जय श्रीराम का नारा।

दरभंगा: रामपुरा के बुढ़वा बाबा स्थान, चौबे टोला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का आज धूमधाम से समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक समारोह के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे गांव को भक्ति के रंग में रंग दिया। 8 से 16 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज (अयोध्या धाम) ने अपनी मधुर वाणी से वातावरण को राममय बना दिया। उनके प्रवचनों ने भक्ति, प्रेम और मर्यादा के मूल्यों को जीवंत करते हुए समाज में आध्यात्मिक जागरण पैदा किया।मुख्य यजमान श्री उमेश चौबे और उनकी पत्नी बिनिता कुमारी की आस्था व सहयोग से कथा का सफल संचालन संभव हुआ। पूजा समिति में युवाओं का सक्रिय योगदान रहा। समापन के बाद श्री चौबे ने बापू जी महाराज के हाथों समिति के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कराया।समिति सदस्यों ने बापू जी एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Share