Home Featured पीछा कर डीटीओ की गाड़ी से भागने के क्रम बेकाबू हुए ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, लोगो का फूटा गुस्सा।

पीछा कर डीटीओ की गाड़ी से भागने के क्रम बेकाबू हुए ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, लोगो का फूटा गुस्सा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: मंगलवार को दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना मब्बी थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर हुआ। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने घंटो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि जिला परिवहन पदाधिकारी की गाड़ी ट्रक का पीछा कर रही थी। डीटीओ की गाड़ी से बचने केलिए ट्रक तेज रफ्तार से भागने का कोशिश कर रहा था। इसी कारण यह घटना हुई है।

इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के निवासी गुड्डू सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और जाम हटाने के लिए लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद लोगों ने मामले की पूरी जांच के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म किया।

Advertisement
Share