Home Featured दीपावली ड्यूटी से गायब नौ महिला सिपाहियों पर दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निलंबन और विभागीय जांच।

दीपावली ड्यूटी से गायब नौ महिला सिपाहियों पर दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निलंबन और विभागीय जांच।

दरभंगा: लोक आस्था के पर्व दीपावली के दौरान विधि-व्यवस्था की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर दरभंगा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दरभंगा विश्वविद्यालय और बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तैनात नौ महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।

यह कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के आदेश पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सिपाहियों की तैनाती विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर भेजी गई कंचन कुमारी, सुकृति कुमारी, संगीता कुमारी, बाबुल कुमारी तथा बहादुरपुर थाना में तैनात श्वेता, कोमल कुमारी, नीति कुमारी और ममता कुमारी अपनी-अपनी ड्यूटी स्थलों से गैरहाजिर पाई गईं।

Advertisement

थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय श्याम राय और थानाध्यक्ष बहादुरपुर द्वारा की गई औचक जांच में सभी महिला सिपाही अनुपस्थित मिलीं।जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों थानाध्यक्षों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए एसएसपी को प्रतिवेदन भेजा। एसएसपी ने रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी नौ महिला सिपाहियों के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया। साथ ही विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने और रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया।

Advertisement

निलंबन अवधि में महिला सिपाहियों को जीविकोपार्जन भत्ता प्रदान करने का प्रावधान भी किया गया है। यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान पुलिस बल में अनुशासन सुनिश्चित करने की मंशा से की गई है, खासकर छठ महोत्सव के मद्देनजर कोई भी अधिकारी या कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं रह सकता।

Advertisement
Share