Home Featured चोरी के सामान संग महिला गिरफ्तार, बहेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

चोरी के सामान संग महिला गिरफ्तार, बहेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में प्रकाश झा के घर बीती रात हुई चोरी की घटना में पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर को प्रकाश झा ने थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने नए मकान में रहते हुए पुराने मकान में रखे घरेलू सामान के चोरी होने की शिकायत की। प्राथमिकी में उन्होंने पड़ोसी नागेंद्र झा, लक्ष्मी नारायण झा, भवनजी झा, राघव झा, वंदना देवी, सोनी देवी और भोगेंद्र झा को नामजद किया था।

Advertisement

पुलिस ने तत्काल सभी नामजद आरोपियों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान वंदना देवी के घर से चोरी का कुछ सामान बरामद हो गया। आधार पर वंदना देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच जारी है।

Advertisement
Share