Home Featured नगर पुलिस अधीक्षक ने किया पतोर थाना का निरीक्षण।

नगर पुलिस अधीक्षक ने किया पतोर थाना का निरीक्षण।

दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने 23 नवंबर को पतोर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया तथा सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान पतोर थानाध्यक्ष एवं थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा में कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए अधीक्षक ने  न्यायालय से वारंट व कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, कांडों का दैनिक अद्यतन रखना तथा मासिक निष्पादन लक्ष्यों को चिह्नित करने के निर्देश जारी किए।

Advertisement

थाने के प्रतिवेदित कांडों की भी गहन जांच की गई। इसके अलावा, सभी पंजी को अद्यतन रखने, कांड दैनिकी का नियमित अपडेट तथा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।  यह निरीक्षण अपराध नियंत्रण एवं जांच प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Share