Home Featured विद्युत पर्यवेक्षक और तारकर्मी के क्षमता प्रमाण-पत्र व परमिट के लिए आवेदन शुरू।
Featured - मुख्य - 4 days ago

विद्युत पर्यवेक्षक और तारकर्मी के क्षमता प्रमाण-पत्र व परमिट के लिए आवेदन शुरू।

दरभंगा:। जिला विकास पदाधिकारी‑सह‑विद्युत सदस्य, दरभंगा ने बताया है कि विद्युत संबंधित कार्यों के लिए विद्युत पर्यवेक्षक को क्षमता प्रमाण‑पत्र, तारकर्मी (वायरमैन) को परमिट तथा विद्युत संवेदक को जिला स्तर पर लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। इसके लिए तय प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisement

इच्छुक अभ्यर्थी जिला विकास शाखा, दरभंगा से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर 15 दिसम्बर 2025 की अंतिम तिथि तक शाम 4 बजे तक अपना पूर्ण भरा हुआ आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्युत पर्यवेक्षक एवं तारकर्मी के लिए मौखिक परीक्षा 18 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी।आवेदन पत्र, न्यूनतम शैक्षणिक व तकनीकी अर्हता सहित विस्तृत जानकारी जिला विकास शाखा, दरभंगा से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी चाहें तो एनआईसी की वेबसाइट darbhanga.nic.in से भी आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि व समय के भीतर जमा कर सकते हैं।

Share