Home Featured सड़क हादसे में रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत मुंशी की मौत।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 15, 2026

सड़क हादसे में रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत मुंशी की मौत।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अशोक पेपर मिल रोड पर रविवार को भयानक सड़क हादसे में रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत मुंशी सुधीर कुमार कर्ण (50) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक कुमार कर्ण ने बताया कि सुधीर शिवेसिंहपुर से शहर लौट रहे थे। पीपरोलिया की ओर से आते समय मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित हो गई।इसी दौरान पीछे से सीमेंट लदा ट्रक (नंबर: JH-01 T 4721) तेज रफ्तार में आकर उन्हें कुचल दिया।

Advertisement

घायल सुधीर को तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दूसरे भाई सुनील कुमार कर्ण ने बताया कि सुधीर रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब के पद पर कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके तीन बच्चे-दो बेटे और एक बेटी हैं।

Advertisement

परिजनों ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है।स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी ट्रक ट्रैफिक और जाम की समस्या पर नाराजगी जताई। अशोक पेपर मिल रोड पर सीमेंट व अन्य गोदामों के कारण ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया गया।बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशुंजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया गया है। ट्रक जब्त कर लिया गया है। परिजनों के आवेदन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share