Home मुख्य मोबाइल दुकानदार को गोली मारने वाले एक की हुई शिनाख्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2016

मोबाइल दुकानदार को गोली मारने वाले एक की हुई शिनाख्त। Voice of Darbhanga

img-20161203-wa0245

दरभंगा: शनिवार देर रात विशनपुर थाना क्षेत्र के रक्सी पूल के समीप डीलाही निवासी नौशाद अली खान को यामाहा बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है। बाइक सवार तीन में से एक नसारा निवासी तारा नामक युवक की पहचान घायल के द्वारा कर ली गयी है। अन्य दो अज्ञात हैं। तारा की गिरफ्तारी केलिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही निवासी शमशाद अली खान के 35 वर्षीय पुत्र नौशाद अली खान रात सवा दस बजे अपने ही ग्रामीण शम्भू शरण के साथ बाइक से अपने घर डीलाही लौट रहे थे। रास्ते में रक्सी पुल के निकट पावर ग्रिड के सामने बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पेट के बगल में पजरे में लगी है। डीएमसीएच के सर्जिकल आइसीयू में भर्ती घायल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

Share

Leave a Reply