Home मुख्य चौर में युवक का शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 21, 2017

चौर में युवक का शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

darbhanga-01-768x432कमतौल: कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मालपट्टी पथ के समीप शितबन्नी चौर में मंगलवार की अहले सुबह एक 35 वर्षिय युवक का शव देखा गया. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची कमतौल पुलिस ने मालपट्टी शितबन्नी चौर में पूल के समीप सड़क किनारे लगे खरही से एक पैतीस वर्षीय युवक का शव बरामद कर अंतपरिक्षण के लिए डीएमसीएच भेजवाया गया. वहीं युवक की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के मधपुर गांव निवासी बुझावान सहनी की पुत्रवधू व प्रमोद सहनी की पत्नी सरोवरी देवी ने अपने इकलौते भाई व केवटी थाना क्षेत्र के दोमे गांव निवासी स्व0 राम लोचन सहनी के पुत्र विनोद सहनी के रूप में करते हुए कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय को बताया कि मृतक विनोद अपने परिवार के संग बेता चौक, दरभंगा में रह कर ठेला पर समोसा व लिट्टी की दुकान चला परिवार का पालन पोषण करता था. बीते पांच दिन पूर्व घर बनवाने के लिए मदद लेने हेतु बेता चौक जा कर भाई से मिला था. भाई ने जल्द राशि की व्यवस्था कर मधपुर पहुचा देने का वादा किया था. इसी वादे को पूरा करने मेरा भाई बीते रात मधपुर आ रहा था कि भाई के पास राशि को देख किसी ने हत्या कर दी है.

समाचार लिखे जाने के समय तक कमतौल पुलिस शव बरामद स्थल की गहनता से जांच करते हुए मृतंक की पत्नी से संपर्क साधना जारी कर रक्खा है. मृतंक के माता पिता का देहांत हो चूका है. दो शादी शुदा बहनो का इकलौता भाई था. स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों के लिए यह शितबन्नी चौर फिलहाल सुरक्षित जोन बन गया है. बीते 7 जनवरी को भी अपराधियों ने धरमपुर गाँव निवासी व गौराबौराम प्रखंड के इंदिरा आवास सहायक भवेश कुमार चौधरी की बाइक, मोबाइल, राशि व आवश्यक कागजात इसी स्थल पर लूट लिए थे कि ए एस पी दिलनवाज अहमद ने घटना को चुणौती पूर्वक लेते हुए टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये लूटी गई बाइक समेत घटना में शामिल तीनो अपराधियो को धर दबोचा था. लोगों के बीच से दहशत गायब हुआ था कि शव की बरामदगी ने फिर इस पथ के यात्रियों को दहशत जदा कर दिया है. वैसे भी यह पथ, देर संध्या सुनसान हो जाया करता था.

Share

Leave a Reply