Home Featured पहले प्रयास में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर बने अभिषेक, 70वीं बीपीएससी इंटरव्यू में भी नाम।
Featured - मुख्य - February 3, 2026

पहले प्रयास में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर बने अभिषेक, 70वीं बीपीएससी इंटरव्यू में भी नाम।

दरभंगा: जिले के शिवाजी नगर स्थित काली स्थान के निवासी अभिषेक कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा में पहले ही प्रयास में अंतिम सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और कुशल मार्गदर्शन को देते हुए अभिषेक ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे बड़े सर के ऑनलाइन कोचिंग से लगातार पढ़ाई कर रहे थे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पद पर चयन के साथ ही अभिषेक वर्तमान में 70वीं बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार चरण में भी पहुंच चुके हैं।

Share