Home मुख्य बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण कार्यक्रम पदाधिकारी सहित दो कार्यपालक अभियंताओं के वेतन पर रोक।
मुख्य - September 5, 2016

बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण कार्यक्रम पदाधिकारी सहित दो कार्यपालक अभियंताओं के वेतन पर रोक।

FB_IMG_1472260603492

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित दो कार्यपालक अभियंताओं का वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पेंशन वितरण हेतु डाटा डिजीटाइलेशन के 61858 लाभुकों का डिजीटाइलेशन नहीं हुआ है. उन्होंने इसे शीघ्र सम्पन्न करने का निदेश दिया. समीक्षा में पाया गया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग-1 के कार्यपालक अभियंता बिना सूचना के अनुपस्थित है. जिलाधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए इनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया. इसके अलावे लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 के तहत प्राप्त परिवादों की भी समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री के सात निश्चय स्वच्छता मिशन सहित कई योजनाओं की जिलाधिकारी ने समीक्षा की. बैठक में उप विकास आयुक्त विनोदानन्द झा, डीआरडीए निदेशक जेड. हसन, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply