Home मुख्य दुर्घटना में दादी की मौत, पोती घायल।
मुख्य - August 20, 2016

दुर्घटना में दादी की मौत, पोती घायल।

IMG-20160820-WA0000

दरभंगा : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गलमा निवासी जमुना कांत मिश्रा की पत्नी कविता देवी शनिवार के दिन अपनी पोती अनुराधा कुमारी 6 वर्ष के साथ अपने गांव गलमा से दरभंगा अपने बेटी दामाद के यहां आ रही थी. उसी क्रम में गंज के पास एक टाटा मैजिक को ओवरटेक करने के क्रम में टेंपो पलट गया. जिससे टेंपो में सवार सभी पाँच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को लेकर डीएमसीएच पहुंचाया गया. कविता देवी को काफी गंभीर चोट लगी थी एवं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. बताया जाता है 6 साल की मृतका की पोती का सिर फट गया लेकिन बाल-बाल बच गई. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे थे.

Share

Leave a Reply