
हत्या के आरोपी कैदी की हालत बिगड़ी, डीएमसीएच में भर्ती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चर्चित अंदामा कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह की हालत गत शुक्रवार की रात जेल में बिगड़ गयी। अचानक ठंड लगने लगी और दाहिना पैर सुन्न होने की उक्त कैदी ने शिकायत की। इसके बाद कैदी सुरेंद्र सिंह बेहोश हो गए। रात में ही आनन फानन में जेल प्रशासन डीएमसीएच भिजवाया जहाँ पहले इमरजेंसी में भर्ती करने के बाद मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। आज जेल सुप्रिटेंडेंट की उपस्थिति में सुरक्षा के लिहाज से मेडिसिन वार्ड से डीएमसीएच के कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया।
ज्ञात हो कि गत 5 अक्टूबर को एक प्रेम प्रसंग में रिश्ते की लड़की को भगाने के आरोपी युवक के पिता को घर में बंद कर पिटाई करने के कारण मौत हो जाने का आरोप सुरेंद्र सिंह पर है। इस संबंध में बहादुरपुर कांड संख्या 375/16 दर्ज किया गया था

