
हत्या का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कमतौल थाना कांड संख्या 43/16 के नामजद अभियुक्त व करवा गांव निवासी पलट यादव के पुत्र राम सेवक यादव को कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मालूम हो कि इसी वर्ष बीते होली के दिन क्षेत्र के करवा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षो के बीच हिंसक झरप हो गई थी. स्थिति को नियंत्रण में लेने के क्रम में कमतौल थाना के तात्कालीन थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा भी चोटिल हो गए थे. दोनों पक्षो से दर्जनों लोग जख्मी हो गए थे, जिसमें करवा गांव निवासी मो0 अनवारुल के पुत्र मो0 संजूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. जिनकी मौत पीएमसीएच पटना में इलाज के क्रम में हो गई थी.

