
अपने नेता को गोलियों से भूने जाने के विरोध में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

दरभंगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेता केशरी नंदन शर्मा को मुजफ्फरपुर में गोली से भून दिये जाने के विरोध में आज संगठन के दरभंगा इकाई द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. अभाविप के कार्यकर्ता भठियारीसराय मुहल्ला से जुलुस की शक्ल में निकले और आदित्य प्रसाद रोड होते हुए दोनार चौक पर पहुंचे. जहां इनलोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व परिषद् के नगर मंत्री पिन्टु कुमार कर रहे थे. पुतला दहन के पश्चात मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य मणिकांत ठाकुर ने कहा कि जो लोग संसद भवन पर हमला के दोषी की वर्षी पर देश को तोड़ने, देश विरोधी नारा लगाने और महिलाओं की आजादी पर बात करते हैं, वही लोग जेएनयू में दलित छात्र के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से बिहार में अपराधियों का बोल-बाला बढ़ गया है, इससे आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस करती है. सभा को संबोधित करने वालों में नगर सह मंत्री रजनी सुन्दरम्, छात्रा प्रमुख प्रियदर्शनी कुमारी, सुमित झा, लक्ष्मण यादव, मधुमाला, रामनारायण पंडित, मुकेश पासवान, सुरूची, श्वेता, चाँदनी कुमारी, राणा कुमार, विवेक जायसवाल, सूरज मिश्रा आदि शामिल थे.

