Home मुख्य प्रशासन के नाक के नीचे हो रहे सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण राहगीर के आँख में घुसा रॉड। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 24, 2017

प्रशासन के नाक के नीचे हो रहे सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण राहगीर के आँख में घुसा रॉड। Voice of Darbhanga

IMG_20170124_225211

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत लहेरियासराय-बहेड़ी रोड में पंडासराय गुमटी के निकट हो रहे सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही आये दिन भयानक जाम का कारण बन ही रहा था, अब जानलेवा भी हो गया है। आज रात के करीब दस बजे निर्माण काम चल रहा था पर क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन सड़क के पास न कोई सूचना पट्ट, न सुरक्षा पट्टी लगा था और न ही कोई कर्मी लोगो को बताने वाला था। फलस्वरूप एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति निर्माणाधीन सड़क के हिस्से पर चढे पर उनकी बाइक गिर गयी और सड़क किनारे लगा मोटा रॉड एक सवार के आँख में घुस गया। तत्काल स्थानीय लोगो सहायता से घायल की गंभीर अवस्था में डीएमसीएच भेजा गया है। ज्ञात हो कि यह स्थल जिला मुख्यालय से मुश्किल से डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर है और तमाम प्रशासनिक गाड़ियां इधर से गुजरती रहती है।

IMG-20170124-WA0096

Share

Leave a Reply