
बीडीओ से वार्ता के बाद प्रमुख का आमरण अनशन समाप्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जनप्रतिनिधियों के अधिकार एवं सम्मान के मुद्दे पर सदर प्रखंड प्रमुख उपेंद्र साहू ने आज प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू किया। पिछले दिनों बैठक में नही बुलाये जाने का आरोप लगाते हुए प्रमुख ने कार्यालय परिसर में तालाबंदी करके बीडीओ को बंधक बना लिया था जिसके बाद जिकाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्राथिमिकी भी दर्ज करवाई थी। आज दिन के करीब 11 बजे शुरू हुआ अनशन शाम के करीब पांच बजे बीडीओ से वार्ता एवं जनप्रतिनिधि को उचित सम्मान देने के भरोसे के बाद समाप्त हो गया। बीडीओ गंगाप्रसाद सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। हालांकि वॉइस ऑफ़ दरभंगा से बात करते हुए श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि मुकदमे को लेकर कोई बात नही हुई है। कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। श्री साहू प्रखंड प्रमुख हैं और इस नाते उन्हें उचित सम्मान जरूर मिलना चाहिए और मिलेगा।

