
जियारत के बाद अब हिन्दू समुदाय के लोग तीर्थ यात्रा पर भेजे गए। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के वार्ड न. 21 से रामेश्वरम ,तिरुपति बालाजी,शिरडी साईं बाबा इत्यादि के लिए 148 लोगो का जत्था वार्ड मधुबाला सिन्हा एवं समाजसेवी सह पत्रकार नवीन सिन्हा के नेतृत्व में आज दरभंगा जंक्शन से रवाना हुए। जत्था को विदा करने केलिए बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी, एएसपी दिलनवाज,वार्ड पार्षद ,रोटरी मिथला के सदस्य इत्यादि उपस्थित थे। इस टीम की वापसी 25 दिसम्बर को होगी। 9 नवम्बर से 25 नवम्बर तक वार्ड न. 21 के 80 मुस्लिम अजमेर, हाजी अली इत्यादि से जियारत कर लौटे है। 4 साल से वार्ड 21 के दोनो समुदाय के लोग यात्रा पर जा रहे है।

