वार्ता के बाद दलित शोषण मुक्ति मंच का धरना समाप्त।

दरभंगा : दलित शोषण मुक्ति मंच की जिला इकाई का समाहरणालय धरना स्थल पर 24 घंटे का अनशन सत्याग्रह जिलाधिकारी से वार्ता के बाद स्थगित हो गया. जिलाधिकारी से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में विजयकांत ठाकुर, ललन चौधरी, श्याम भारती, रामसागर पासवान और शत्रुध्न पासवान शामिल थे. वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि पठानकबई में पुन: दलित प्रताड़ना शुरू हो गई है. जैधट्टा में कालाबाजारी का सामान पकड़ाने के बावजूद कालाबारी पर कारवाई नहीं हुई. पटोरी, खपरपुरा, वसुआरा, कोलहंटा पटोरी, पौरी समेत सात गांवों के अग्निपीड़ितों को अब तक आवास नहीं मिला है. इसके अलावा कई मुद्दों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया. वहीं मंच के राज्य सचिव श्याम भारती ने कहा कि बिन्दुओं पर कारवाई का इंतजार करेंगे, परन्तु ज्यादा नहीं. दलित उत्पीड़न के विरूद्ध हमारा संघर्ष जारी रहेगा. वहीं किसान सभा के राज्याध्यक्ष ललन चौधरी ने मांगों को लेकर सड़क पर संघर्ष तेज करने की बात कही. जबकि विजयकांत ठाकुर ने कहा कि जमीन के जो सवाल उठाये गये हैं. सरकार कारवाई करेंगे, नहीं तो गैर कानूनी ढंग से काबिज जमीन को अपने मुक्त कराने की कारवाई होगी. इस मौके पर बिकाऊ ठाकुर, गोपाल ठाकुर, नंद राम, रामप्रीत राम, भगलु सदा, मो. कलाम, सुधीर पासवान आदि उपस्थित थे.

