
खबर लिखने के बाद पुलिस ने दिखायी जबर्दस्त तत्परता, लूटी हुई बोलेरो बरामद होने की अपुष्ट सूचना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पिस्तौल की नोक पर दरवाजे से कांग्रेस नेता की बोलेरो लेजाने का दुस्साहस अपराधियों द्वारा दिखाने को वॉइस ऑफ़ दरभंगा ने पुलिस को खुली चुनौती बताते हुए आज सुबह खबर प्रकाशित की थी। लगता है पुलिस ने सचमुच इसे गम्भीर चुनौती के रूप में लिया और गुरूवार की देर रात कमतौल थानाक्षेत्र के करजापट्टी गाँव से बोलेरो चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही अपराधियों की धड़-पकड़ एवं छापेमारी शुरू कर दी. इसी तत्परता का नतीजा है कि चोरी किये गये बोलेरो की बरामदगी की सूचना अपुष्ट सूत्रों से मिल रही है। हालांकि इसकी कोई विभागीय पुष्टि अभी तक नही हो पायी है।
कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने थाना सशस्त्र बलों के साथ पथ खंगालने के क्रम में हरिहरपुर -कनौर के पथ पर कनौर चौर स्थित पुलिया के समीप खेत में लुढ़की हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक बिना नंबर की बरामद की गई . बाइक की इंजन गर्म थी व बाइक की इंजन व चेसिस नंबर घिसा हुआ था.कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस गाड़ी को आता देख बाइक सवार अपराधी बाइक को पथ किनारे खेत में लुढ़का कर भाग खड़े हुए होंगे. पुलिस के मुताबिक बाइक भी चोरी की प्रतीत हो रही है. यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अपराधी इसी बाइक से करजापट्टी गाँव पहुंच कर बोलेरो चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा.

