Home मुख्य फिर किसानों के साथ खिलवाड़, 25 पैक्सों ने एसएफसी को नही दिया चावल।
मुख्य - July 25, 2016

फिर किसानों के साथ खिलवाड़, 25 पैक्सों ने एसएफसी को नही दिया चावल।

images (19)

दरभंगा: 25 पैक्सों व व्यापार मंडलों ने अभी तक एसएफसी को एक किलो चावल तक नहीं दिया है। जबकि इन पैक्सों व व्यापार मंडलों ने किसानों के नाम पर धान क्रय के मद में सहकारिता बैँक से राशि की निकासी की। बताया जा रहा है कि इन पैक्सों ने चावल तैयार करने के लिए मिलरों से भी एकरारनामा किया। सहकारिता बैँक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि इन पैक्सों ने धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य का 25 फीसद राशि कैश-क्रेडिट की गई। इन्हीं राशि से किसानों से धान क्रय कर एसएफसी को चावल तैयार कर देना था। जिसके एवज में एसएफसी इन्हें चावल का भुगतान करती। वहीं डीसीओ अरूण कुमार ने बताया कि कई पैक्सों का भुगतान अभी एसएफसी में लंबित है। एसएफसी को चावल देने की तिथि 31 जुलाई तक है। अभी इस सबंध में कुछ नहीं कह सकता हूं। अगर इन अवधि में चावल नहीं देता है तो इन पैक्सों के विरूद्द प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर इन पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्षों ने कहा कि जनवरी में किसानों से क्रय किए धान का मई में मिलर से एकरारनामा किया गया। जिसके कारण धान खराब हो गया। मिलर ने चावल तैयार करने से इंकार कर दिया। जिसके कारण किसानों को धान वापस करना पड़ रहा है।

इन पैक्सों व व्यापार मंडलों ने नहीं दिया चावल

प्रखंड का नाम पैक्स व व्यापार मंडल का नाम किसानों के नाम पर निकासी की गई राशि

अलीनगर हनुमाननगर 338399 रुपये

नरमा नावानगर 218550 रुपये

मोही पकड़ी 611940रुपये

बहादुरपुर जलवार 564000 रुपये

खैरा 353909 रुपये

मेकनाबेदा 568230 रुपये

सिमरा नेहालपुर 592623 रुपये

बहेड़ी बहेड़ी पूर्वी 610530 रुपये

समधपुरा 606300 रुपये

बेनीपुर बाथो रढियाम 611940 रुपये

धेरूख पोहद्दी पूर्वी 218550 रुपये

सज्जनपुरा 422925 रुपये

¨सहवाड़ा कलिगांव 507600 रुपये

बिरौल बैरमपुर 437100 रुपये

देकुली जगन्नाथपुर 423060 रुपये

ईटवाशिवनगर 420180 रुपये

कमरकाला 423000 रुपये

लदहो 437100 रुपये

पड़री 423000 रुपये

पटनियां 444150 रुपये

पोखराम उत्तरी 423000 रुपये

पोखराम दक्षिणी 444150 रुपये

रोहाड़महमुदा 432691 रुपये

दरभंगा अदलपुर 599814 रुपये

धोई 568228 रुपये

व्यापार मंडल कु.स्थान 423000 रुपये


Share

Leave a Reply