Home मुख्य अहिल्यास्थान में सीता-राम विवाह उत्सव की तैयारी जोरों पर। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2016

अहिल्यास्थान में सीता-राम विवाह उत्सव की तैयारी जोरों पर। Voice of Darbhanga

img_20161130_194657_832

दरभंगा: कमतौल प्रखंड स्थित ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक और माता अहिल्या उद्धार स्थली के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मिथिला की पवित्र धरती में आगामी चार दिसम्बर को आयोजित होने वाली राम विवाह उत्सव की तैयारियां जोड़- शोर से चल रही है।
अहिल्या स्थान स्थित राम मंदिर के बगल में स्थित सिया-पिया गहवर में होने वाली इस महोत्सव में हर वर्ष हजारों भक्त शामिल होते हैं। कहा जाता है कि सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज्जफरपुर और पड़ोसी देश नेपाल सहित भारत के अन्य प्रांत से लोग आकर इस आयोजन में शामिल होते हैं।
गहवर के वयोवृद्ध प्रधान पुजारी महंथ राम चंद्र दास जी महाराज और उनके सहयोगी शिष्य बजरंगी शरण दास जी महाराज उर्फ बबलू जी महाराज ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा से बात करते हुए बताया कि इस बार राम जानकी विवाह उत्सव के पावन मौके पर अहियारी निवासी शाही परिवार की ओर से लाखों रुपए की लागत से नव निर्मित राम सनेहर शाही कीर्तन भवन को मंदिर प्रबंधन को सौपा जाएगा। इस पावन मौके पर मंदिर प्रबंधन की देख रेख में अष्टयाम सह राम जानकी विवाह उत्सव की भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply