
आइसा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

दरभंगा। ऑल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन के छात्रों ने बुधवार को भोगेंद्र झा चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। आइसा के कार्यकर्ता दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्तिमें कटौती को लेकर काफी आक्रोशित थे। इसके विरोध में पटना में आज से शुरू हुए अनशन के समर्थन में पुतला दहन करने कि बात कही गई है। वहीं पर विशाल मांझी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में कई छात्र नेताओं ने विचार रखे। राज्य कार्यकारणी सदस्य मंयक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। प्रिंस कुमार कर्ण ने कहा कि पूरे राज्यों में दलित छात्रों पर हमला हो रही है। सरकार चैन की नींद सोई हुई है। मौके पर दिलीप कुमार, किशोर कुमार, शत्रुध्न, निलेश, केशरी यादव आदि ने विचार रखे।

