Home मुख्य आइसा ने रेल व सड़क यातायात किया बाधित। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 24, 2017

आइसा ने रेल व सड़क यातायात किया बाधित। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1493080375929

दरभंगा: राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आइसा कार्यकर्ताओं ने आज रेल और सड़क पथ को बाधित करने का प्रयास किया. ये लोग टीइटी परीक्षा में बीएड सत्र 2016-17 के छात्रों को शामिल करने की मांग कर रहे थे. आज सुबह 8 बजे सबसे पहले छात्रों ने दरभंगा स्टेशन पहुंचकर दिल्ली जाने वाले बिहार सम्पर्क क्रांति को रोकने का प्रयास किया. उसके बाद एनएच-57 पर मब्बी के पास छात्रों ने घंटों यातायात बाधित कर दिया. इस मौके पर आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि 6 साल बाद सरकार टीइटी परीक्षा आयोजित कर रही है. लेकिन इसके बावजूद 2016-17 के बीएड सत्र के विद्यार्थियों को शामिल नहीं कर रही है. वहीं आनंदपुर में दरभंगा-बहेड़ी पथ को भी घंटो जाम किया गया. जाम में अमरजीत कुमार पासवान, मो. नासिर, जयजयराम पासवान, सोनू, मुरारी, सुमन कुमार झा, चंदन कुमार, प्रणव कुमार, धीरज कुमार, सुरेश कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply