
आइसा-इनौस की राज्यस्तरीय कार्यशाला का हुआ भव्य समापन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व इन्कलाबी नौजवान सभा (इनौस) की ओर से नोटबंदी व छात्र युवाओं की भूमिका व आगामी आंदोलन को लेकर चल रहे दो दिवसीय कार्यशाला का समापन्न मंगलवार को रेणु-नागार्जुन सभागार मे सामूहिक भोजन कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता मनोज मंजिल, शिवकुमार व रंजीत राम ने संयुक्त रूप से की.
कार्यशाला में विवि जेएनयू के गायब छात्र नज़ीब के जन्मदिन पर उसके बरामदगी करने और उसके गायब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी करने को लेकर सूबे के विवि -कॉलेजो में प्रतिवाद कार्यक्रम से एक अभियान की शुरूआत की जाएगी वहीं 17 जनवरी को रोहित बेमुला के पहले शहादत दिवस पर रोहित एक्ट लागू करने, छात्रवृति में कटौती वापस लेने ,छात्र संघ चुनाव कराने आदि मांगो को लेकर सभी जिला मुख्यालयओ पर छात्र-युवाओं का अक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. समापन के दौरान माले के वरिष्ठ नेता ने कालेधन मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि भाजपा विधायक संजय सरावगी के संपत्ति की जांच करायी जाय तो दरभंगा में ही काली कमाई का बड़ा हिस्सा सामने आ जाएगा। कार्यशाला में रविन्द्र यादव, अरविन्द शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, संदीप चौधरी, सुमन कुमार, आकाश कश्यप,वतन कुमार,प्रिन्स कुमार कर्ण, विशाल मांझी, मयंक कुमार आदि ने संबोधित किया.
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों केलिए शानदार भोज का भी आयोजन किया गया. इस भोज में शाकाहारी एवं निरामिष दोनों तरह के भोजन का उत्तम प्रबन्ध किया था.

