
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई गठित।

दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एमएलएसएम इकाई का गठन शनिवार को कर लिया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमित कुमार झा की अध्यक्षता में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया। इसमें सौरभ कुमार चौधरी, आदेश कुमार, आदित्य बर्द्धन व तुलसी कुमारी उपाध्यक्ष, चंदन कुमार, प्रेम कुमार, पिंकी कुमारी, गणेश कुमार व प्रभात कुमार कार्यालय मंत्री, मोहित कुमार कोषाध्यक्ष सहित रितेश राज व किरण कुमारी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह शिखा कुमारी व श्वेता कुमारी को छात्रा प्रमुख तथा विद्या कुमारी को सह प्रमुख बनाया गया। मौके पर सौरभ सिंह राठौर, सोहन, मीरा कुमारी, मेनका कुमारी, गौरव कुमारी, घनश्याम परासर, आशीष चौधरी, काजल कुमारी, विकास कुमार, कन्हैया कुमार ने संगठन के नये पदाधिकारियों को बधाई दी है।

