
शराब की लत को छुड़वाने केलिए अच्छी खासी नौकरी छोड़ एक परिवार ने चुना बिहार का रास्ता। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
आम तौर पर नौकरी पाने के लिए लोग बिहार से पलायन कर बड़े शहर का रुख करते है। पर यह शायद पहला मौका होगा जब अपनी नौकड़ी छोड़ सिर्फ शराब छोड़ने के लिए कोई परिवार बिहार पंहुचा होगा। सुनने में थोड़ा अजीब अजीब जरूर लगता है।पर सौ फीसदी सही दिखा जब वॉइस ऑफ़ दरभंगा के टीम की मुलाकात एक शराब की लत छुड़ाने अपनी नौकड़ी छोड़ महाराष्ट्र से बिहार पंहुचा एक दंपति से हुई।
दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार गंज निवासी रणधीर झा ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा से बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में नौकरी करने के दौरान 15 साल तक शराब के नशे में डूबे रहे और मौत को करीब देखता परिवार ने आखिरकार दोनों पति पत्नी रणधीर झा और अमृता अच्छी खासी सेलरी की नौकड़ी छोड़ सिर्फ शराब की लत छुड़ाने परमानेंट बिहार के दरभंगा आ पहुचे है। हलाकि डॉक्टर से वह इलाज़ भी करवा रहा है नितीश के शराब बंदी की ना सिर्फ परिवार तारीफ़ कर रहा है बल्कि उन्हें भगवान् के दर्जे में डाल बस एक ही बात दुहराते हैं जान है तो जहान है।

