Home मुख्य शराब पहुँचने की थी पूर्व सूचना! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2016

शराब पहुँचने की थी पूर्व सूचना! Voice of Darbhanga

img-20161124-wa0257

दरभंगा। शराबबंदी के बाद भी विदेशी शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। समस्तीपुर के रास्ते लगातार शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिलने पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने जाल बिछाया। इसका नतीजा हुआ कि बुधवार की देर रात दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर विशनपुर थाना क्षेत्र में पीछा करके पुलिस ने पिकअप पर लदा 46 कार्टून बंगाल निर्मित रॉयल स्टैग की 414 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि समस्तीपुर के रास्ते शराब का खेप दरभंगा पहुंच रहा है। इसपर बुधवार की रात बहादुरपुर, विशनपुर, एपीएम और हायाघाट पुलिस को विभिन्न रास्तों पर वाहन चेकिंग के लिए तैनात किया गया। बकौल एएसपी दिलनवाज अहमद वे स्वंय एकमी पुल के निकट, बहादुरपुर और एपीएम. पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग करते रहे। वहीं विशनपुर थानाध्यक्ष पोअरिया पंप के निकट सघन जांच किया। इस बीच विशनपुर थाने के पास से एक पिकअप पुलिस को चकमा देकर निकल गया। पीछा करके पुल के समीप शराब लदी पिकअप को पकड़ा गया। तलाशी में उसपर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। वहीं शराब के साथ पिकअप चालक हायाघाट थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी बैजनाथ महतो और समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के खरसर निवासी चन्द्रकान्त झा को गिरफ्तार किया है। जबकि, गुरुवार की शाम हायाघाट निवासी पिकअप मालिक दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि दो महीने पहले भी एएसपी दिलनवाह अहमद ने रांची से दरभंगा आ रही बस की तलाशी में 94 लीटर बंगाल निर्मित विदेशी शराब विशनपुर चौक पर ही बरामद की थी।

Share

Leave a Reply