
दारू पकड़ने की ख़ुमारी में पुलिस ने कर दिया तिरंगे का अपमान! Voice of Darbhanga

दरभंगा। ज़ाहिद अनवर
शुक्रवार को मब्बी ओपी के निकट एनएच 57 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पकड़े गए 143 बोतल शराब को पुलिस द्वारा झंडोतोलन स्थल पर रख कर फोटो खिंचवाने का मामला तूल पकड़ सकता है। झंडोतोलन स्थल पर तिरंगे का बनी आकृति स्पष्ट दिख रही है। इसी तस्वीर को मब्बी ओपी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने खुद भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि यदि यह तिरंगे के अपमान के श्रेणी में आता है तो क्या इसके लिए जिम्मेवार व्यक्तियों पर राष्ट्रद्रोह का मामला बन सकता है? या फिर चूँकि यह अपराध कानून के तथाकथित रक्षकों द्वारा किया गया है तो मामले की लीपापोती या छोटी मोटी करवाई करके ही खानापूर्ति की जायेगी, यह देखने वाली बात होगी। बुद्धिजीवियों की माने तो यदि यह तिरंगे के अपमान की श्रेणी वाला अपराध है तो कानून के रक्षकों द्वारा ही तिरंगे का अपमान ज्यादा बड़ा अपराध है क्योंकि कानून और देश के सम्मान की जिम्मेवारी होती है।

