
शिक्षाकर्मियों का एलएनमयू पर धरना।Voice of Darbhanga

दरभंगा: संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इकाई के तत्वावधान में 8 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर धरना दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष प्रो रामबिनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में धरनास्थल पर शिक्षकों की हुई सभा को कई शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया. उन्होंने समस्याओं का निदान नहीं करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की कटु आलोचना की. संबोधित करने वालों में प्रदेश महासचिव डॉ. सुरेंद्र प्रसाद गाईं, विश्वविद्यालय इकाई के महासचिव डा. हरीन्द्र किशोर मिश्र, प्रो. विजय कुमार झा, सिनेट सदस्य प्रो. जीवछ यादव आदि शामिल थे. उनका प्रमुख नारा था ‘अनुदान नहीं वेतन चाहिए ‘. उनकी मांगों में अनुदान का अभिलंब विमुक्त करने, संबद्ध डिग्री महाविद्यालय में शीघ्र वित्तीय अंकेक्षण करा कर वित्तीय अनियमितता में संलिप्त प्रधानाचार्य एवं शासी निकाय के सचिव पर कानूनी कार्रवाई ,चयन समिति के माध्यम से निर्धारित अवधि में सभी शिक्षकों का सेवा सामंजन, यूजीसी और सरकार से मिले अनुदान से कराए गए कार्यों में अनियमितता की जांच, दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई, संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में शासी निकाय की हर तीन महीने पर बैठक, शिक्षक -शिक्षकेतर कर्मचारियों के पद सृजन की प्रक्रिया प्रारंभ करने, वरीयता के आधार पर प्रोन्नति आदि शामिल हैं.

