
Home मुख्य छठ के अवसर पर पहुंचे पूर्व विधान पार्षद का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga
छठ के अवसर पर पहुंचे पूर्व विधान पार्षद का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: तारडीह के ठेंगहा गौण में रविवार को पहुँचने पर पूर्व विधान पार्षद संजय झा का राजेश झा के नेतृत्व बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उपस्थित युवाओं ने संजय झा जिंदाबाद के भी नारे जमकर लगाये। श्री झा ने छठ घाटों पर भी घूम कर छठव्रतियों का हाल जाना। संजय झा फ्रेंड्स क्लब के संयोजक समीर झा ने बताया कि इसबार उनकी टीम छठ घाटों की साफ सफाई से लेकर छठव्रतियों के घाट तक पहुंचने में सहयोग केलिए पुरी तरह तत्पर थे। समीर झा ने बताया कि मिथिलांचल के विकास पुरुष संजय झा हमेशा की तरह इसबार भी छठ पर उनकी टीम को लोगों की सेवा हेतु निर्देशित किये थे और उनकी टीम पूरी तरह तत्पर रही। इस अवसर पर अरुण झा, संजय चौधरी, मनीष मिश्र, अनिल वर्मा आदि भी उपस्थित थे।

