
छठ घाट सफाई के लिए मोहल्लेवासियों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहर के मौलागंज मेन रोड को मुहल्लेवासियों ने बुधवार की सुबह बांस- बल्लों से जाम कर दिया. मुहल्लें वासियों ने जाम को लेकर बताया कि शहर में छठ पर्व को लेकर तालाबों व पोखरों की सफाई नगर निगम द्वारा नहीं कराई जा रही है. जिसको लेकर छठ पर्व करने वालों में अभी से ही चिंता देखी जा सकती है. लोगों ने छठ पर्व करने वाले तालाबों में जमे गंदे पानी की सफाई की मांग कई दिनों से कर रहे हैं. मगर अभी तक नगर निगम से कोई ठोस कदम नहीं उठता देख मुहल्लेवसियों ने सड़क जाम कर अपना विरोध नगर निगम पर जता रहे थे. वहीं उक्त रोड जाम से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारे घंटों लगी रही.

