Home मुख्य पोखर में अवैध खनन के कारण छठ घाट बनाने गए बालक की डूब कर मौत! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 6, 2016

पोखर में अवैध खनन के कारण छठ घाट बनाने गए बालक की डूब कर मौत! Voice of Darbhanga

img_20161106_142719_614

दरभंगा: जिले के सिंघवाड़ा थानाक्षेत्र के अस्थूआ गांव निवासी रविंद्र लाल श्रीवास्तव के बारह वर्षीय पुत्र नितिन कुमार श्रीवास्तव की आज छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी पोखर में कुछ लोगों अवैध खनन किया था जिसमे पानी अधिक जमा होने के कारण नितिन उसमे गिर गया और उसकी मौत हो गयी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विमलकान्त झा ने बताया कि इस खनन को लेकर कई शिकायतें की जा चुकी है पर कोई कारवाई नही हुई। एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने नाम न जाहिर करने के शर्त पर बताया कि पुलिस तथा अंचलाधिकारी को सूचना दी गयी तो अंचलाधिकारी ने इसमें किसी भी सरकारी मदद मिलने से इंकार कर दिया और पुलिस ने भी कहा कि यदि 18 वर्ष से अधिक उम्र होता तो कोई सरकारी लाभ भी मिलता पोस्टमार्टम से। इसलिए पुलिस ने भी पोस्टमार्टम की कोई जरूरत न होने की बात कही।

Share

Leave a Reply