छठ पूर्व पोखरों की सफाई केलिए माले ने नगर निगम को चेताया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार को भाकपा(माले) नगर कमिटी के तत्वधान में पंडासराय पार्टी ऑफिस से निकला प्रतिवाद मार्च कमिश्नरी होते हुए लहेरियासराय टावर पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता नगर सचिव सदीक भारती ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सदीक भारती ने कहा की आज पूरे शहर में घाट की सफाई का काम अधूरा परा हुआ है और नगर निगम मूक दर्शक बना हुआ है। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले)जिला स्थाई समिति सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा की पिछले कई वर्षो से भाकपा(माले)के नेतृत्व में पोखरी बचाओ आंदोलन लगातार चल रहा है इस आंदोलन के दौरान एक कमिटी बनाई गई थी जिसके प्रभारी अपर समाहर्ता को बना गया था जिनके द्वारा समय समय पर तालाब अतिक्रमन मुक्त अभियान की समीक्षा करना था जो काम आज तक नहीं हुआ। यह अपने ही निर्णय के प्रति खरा न उतरना तालाब माफिया के संरक्षण का सबूत है। आगे उन्होंने छठ पूर्व सभी तालाबो की सफाई पूर्ण करने की मांग की और ऐसा न होने पर उन्होंने शहर वासियो से आंदोलन और तीखा करने की घोषणा की।
सभा में जिला कमिटी सदस्य प्रिंस कर्ण, नगर कमिटी सदस्य रंजीत राम, मनोज महतो, मोहम्मद मोजिम, मोहम्मद मजीद,मोहम्मद इद्दी, चन्दन कुमार, मोनू आदि सामिल थे।

