
छठ के अवसर पर अष्टजाम का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आस्था के महापर्व छठ पर्व के अवसर पर बहादुरपुर प्रखंड के उघरा में विगत पांच सालों से नवयुवक छात्र संगठन के द्वारा अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इस साल भी अष्टयाम का आयोजन किया गया। आज समापन उपरांत एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के उपरांत समिति ने पूरे गांव का भ्रमण भी किया। आयोजन समिति में नवयुवक छात्र संगठन के संयोजक ज्ञानेंद्र कुमार झा , सदस्य अमित कुमार झा ,दीपक कुमार झा, कन्हैया झा, रघुवर जी झा , दीपक मिश्रा,मुकेश झा समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

