Home मुख्य छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ शुरू। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2016

छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ शुरू। Voice of Darbhanga

picsart_11-04-10-58-55-320x187

दरभंगा : लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। रविवार 6 नवंबर को भगवान भास्कर को सायंकालीन पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को प्रातःकालीन अर्ध्य दिया जाएगा। शनिवार को खरना से छठ व्रती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखेंगी। नहाय-खाय को लेकर कमला,बागमती सहित तालाबों व पोखरों में व्रतियों ने पवित्र स्नान किया एवं अरवा चावल, कद्दू की सब्जी का प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालु खरना की तैयारी में जुट गए।

Share

Leave a Reply