
छठ घाट की तैयारियों का लिया जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला पदाधिकारी, डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के द्वारा छठ पर्व मनाये जाने हेतु आवश्यक तैयारी हेतु दरभंगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख तालाबों एवं नदियों का निरीक्षण किया गया. सर्वप्रथम जिलाधिकारी के.एम. टैंक पहुंचे. वहाँ तालाब के चारो ओर सफाई करवाने का निदेश नगर आयुक्त को दिया. तालाब की गहराई को भी नपवाया गया. गहराई में जाने से बचाव हेतु मजबूत बैरिकेडिंग करवाने का निदेश दिया. तत्पश्चात मिर्जा खाँ तालाब पर पहुँच कर साफ-सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया. गंगा सागर पोखर पर पहुँच कर जिला पदाधिकारी ने अच्छी तरह से साफ-सफाई करवाने का निदेश नगर आयुक्तएस बी आई की कमतौल शाखा में पेंशनर मीट आयोजित की गई. किलाघाट पर सफाई के साथ अस्थायी वस्त्र परिवर्तन कक्ष बनवाने का निदेश दिया. उसी प्रकार बालू घाट, हराही पोखर, दिग्घी तालाब का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने नाव के साथ गोता-खोर एवं महाजाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया. छठ पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू ढ़ंग से परिचालित करवाने हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी. छठ पर्व के दौरान प्रमुख घाटों पर भीड़ नियंत्रण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगणों की प्रतिनियक्ति की जाएगी. भीड़ में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इसकें लिए सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. जिला पदाधिकारी के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी सदर एवं नगर निगम के पार्षदगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

