
डीएमसी में वार्षिकोत्सव समारोह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूर्ववर्ती छात्रों का जमावरा लगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि यहां पहुंचे सभी चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में 50 वर्ष पूरे कर चुके थे. डीएमसी आॅडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डीएमसीएच के अधीक्षक व वर्त्तमान में आर्यभट्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डा. समरेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनकर उन्हें सुखद अनुभव हो रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गुरूजनों से मिलकर काफी खुशी महसूस हो रही है. इस तरह के कार्यक्रम से चिकित्सकों को अपना अनुभव बांटने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि डीएमसीएच का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है. आज के मौके पर देश ही नहीं विदेश में भी काम करने वाले चिकित्सक यहां उपस्थित हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह कई दशकों तक दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़े रहे. इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका डा. मीणा महासेठ ने 50 साल पूरा कर चुके चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया. जिसमें इन चिकित्सकों ने कॉलेजों में बिताये गये अनुभवों को बांटा है. कार्यक्रम की शुरूआत में इन सभी चिकित्सकों को मेडल-मोमेन्टो से सम्मानित किया गया.

