
एनुअल फंक्शन में छात्रों से पैसे लिए जाने के विरोध में कॉलेज में छात्रों ने की तालेबंदी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा इंजियरिंग कॉलेज में एनुअल फंक्सन के नाम पर प्रत्येक वर्ष छात्रों से कॉलेज प्रशासन की ओर से पैसे लिए जाते हैं. साथ ही 2015-16 के ओबीसी स्कॉलरशिप की 42 लाख रूपए की शाशि कॉलेज गबन करने के चक्कर में है. इस तहर के आरोप लगाते हुए दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने कॉलेज के शासन प्रबंधक विभाग के बिल्डिंग में ताला जड़ कर विरोध जताया.
मौके पर छात्रों ने कहा कि बिहार सरकार के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज के एनुअल फंक्सन में छात्रों से पैसा नहीं लिये जाते है बल्कि कॉलेज फंक्शन का सारा खर्च वहन करती है. जबकि दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में छात्रों से पैसा लेकर एनुअल फंक्सन कराया जाता जा रहा है. जिसकी समाप्ती को लेकर छात्रों ने यह तालाबंदी की है. वहीं बहुत सारे छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्र 2015-16 ओबीसी स्कॉलरशिप की राशि लगभग 42 लाख रुपये कॉलेज प्रशासन गवन करने की जुगत में है. कुछ घंटो के बाद कॉलेज प्रोफेसरों के लाख मान- मनौवल के बाद जाकर छात्रों ने उक्त बिल्डिंग से ताला खोलकर विरोध को शांत किया.

