Home मुख्य वार्षिक श्यामा नामधुन संकीर्तन आज से। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2016

वार्षिक श्यामा नामधुन संकीर्तन आज से। Voice of Darbhanga

img_20161119_084726_540

दरभंगा । चर्चित श्यामा मंदिर में होने वाला वार्षिक श्यामा नामधुन संकीर्तन आज से शुरू होगा। इसे लेकर मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 11 बजे सहायक पुजारी शरदचंद्र झा मंच पूजन करेंगे, जिसके बाद पारस पंकज झा व डॉ.ममता ठाकुर के गायन के साथ ही नामधुन प्रारंभ होगा। प्रधान यजमान कैलाश बैरोलिया यज्ञ का वरण करेंगे। वहीं संकीर्तन की अवधि में निरंतर दुर्गा सप्तशती पाठ, नवार्ण जप व हवन होगा। इसके लिए 24 पंडितों का चयन किया गया है। संकीर्तन 28 नवंबर तक चलेगा। न्यास समिति के सह सचिव डॉ.श्रीपति त्रिपाठी व आयोजन समिति के संयोजक कमलाकांत झा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन के बाबत जानकारी दी। बताया गया कि इसके लिए 18 कीर्तन मंडलियों का चयन किया गया है। वहीं प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के आलोक में आयोजन के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके लिए आठ कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य मंदिर में प्रवेश के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। महिलाएं मंदिर के अंदर उत्तर-पूर्व की ओर निर्मित नवीन गेट से प्रवेश करेंगी। पुरुष पूर्व की ओर से सीढ़ी के उत्तरी भाग में प्रवेश कर दर्शन करते हुए मंदिर के उत्तर से होते हुए उत्तरी सीढ़ी के पूर्वी भाग में उतरेंगे। वहीं परिसर में प्रवेश के लिए मंदिर का पश्चिमी द्वार व निकासी के लिए कटहलबाड़ी की ओर अन्नपूर्णा मंदिर का द्वार रहेगा। इस अवधि में मुख्य मंदिर में परिक्रमा, दीप प्रज्वलन व अगरबत्ती जलाना वर्जित रहेगा। नवाह यज्ञ के संचालन के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति बनाई गई है। नवाह यज्ञ के पहले दिन निगम पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में कलशयात्रा निकलेगी, जिसमें 1008 कन्याएं भाग लेंगी। नवाह यज्ञ के पहले दिन निगम पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में कलशयात्रा निकलेगी, जिसमें 1008 कन्याएं भाग लेंगी। शुभारंभ के अवसर पर न्यास समिति की ओर से प्रकाशित श्यामा संदेश का लोकार्पण किया जाएगा। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल, लनामिविवि के कुलपति डॉ.साकेत कुशवाहा, कासिंद संस्कृत विवि के कुलपति डॉ.नीलिमा सिन्हा, जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहेंगे।

Share

Leave a Reply