Home मुख्य अनशनकारियों शिक्षकों के समर्थन में अब एसएफआई ने भी विवि प्रशासन को चेताया। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2016

अनशनकारियों शिक्षकों के समर्थन में अब एसएफआई ने भी विवि प्रशासन को चेताया। Voice of Darbhanga

img_20161124_191848_600

दरभंगा: फर्जी नियुक्ति के मामले को लेकर अनशन पर बैठे डीएनवाई के शिक्षकों के समर्थन में गुरुवार को छात्र संगठन एसएफआई के जिला कमिटी की बैठक विश्वविदयालय कैंपस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सह- संयोजक मो0 गुलफराज़ ने की और अनशनकारियों से मिलकर हाल जाना। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक मुकुल राज ने कहा कि उक्त कॉलेज के शिक्षकगण 21 नवम्बर से अनशन पर है। विश्वविद्यायालय प्रशासन के उदासीनता के कारण जायज मांगों को लेकर अनशन पर बैठे शिक्षककर्मियो से नहीं वार्ता की गयी है और न ही समस्याओं को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया गया है। एसएफआई इस उदासीनता की घोर निंदा करती है और विश्वविद्यायालय मांगों को लेकर अविलम्ब उचित निर्णय नहीं करती है तो हमारी छात्र संगठन इसको लेकर आंदोलन करेगी।
बैठक में मुकेश कुमार, प्रकाश चंद्र, राहुल, सैफ नाईक, बिपुल इत्याति भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply