Home मुख्य तुष्टिकरण के कारण बिगड़ा है सामाजिक सौहार्द : प्रेम कुमार। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 25, 2017

तुष्टिकरण के कारण बिगड़ा है सामाजिक सौहार्द : प्रेम कुमार। Voice of Darbhanga

IMG_20170425_222745

दरभंगा : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के तुष्टिकरण नीति के कारण पूरे सूबे में समाजिक सौहार्द का वातावरण बिगड़ चुका है. पूरे राज्य में एकमात्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सुरक्षित हैं शेष लोग पूरी तरह असुरक्षित हैं. कानून का राज स्थापित करने में सरकार फेल हो चुकी है,पूरे प्रदेश में रंगदारी,हत्या एवं जबरन भूमि कब्जा किये जाने का व्यापार फलफूल रहा है।एकबार फिर से घोटालों की सरकार साबित हो रही है. स्थानीय परिसदन में मंगलवार को  आयोजित संबाददाता सम्मेलन को संबोधित करने को दौरान भाजपा नेता प्रेम कुमार ने उपरोक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हाल ही में बेनीपुर अंतर्गत हावीभौआर में घटित घटना काफी दु:खद है. दोषियों को दंडित किये जाने के बजाय निर्दोष लोगों को फंसाया गया. उन्होंने कहा कि सूबे के लगभग दो दर्जन इलाके ऐसे हैं जहां के बहुसंख्यक लोगों विशेषकर भाजपा कार्यकतार्ओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर पार्टी पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा कर अपनी रिपार्ट दे दिये है और वे सरकार से गिरफ्तार किये गये निर्दोष लोगों को अविलंब रिहा किये जाने, शोभायात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था कराये जाने के साथ साथ संबंधित क्षेत्र के एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक प्रतिनिधि ने अपने लोगों को बहकाकर ऐसा कुकृत करवाया जिसका न्यायिक जांच की मांग भी सरकार से की गई है ताकि असली गुनहगार का चेहरा सामने आये. उन्होंने कहा कि भाजपा 4 मई तक मांगें पूरी नही होने पर सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी जिसकी जबाबदेही सरकार स्वयं होगी।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है. डॉक्टर, नियोजित शिक्षक वित्तरहित शिक्षक के साथ साथ आंगनवाड़ी सेविकाएं हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को मानकर संविदा कर्मियों को नियमित कर उचित पारश्रमिक सरकार को अवश्य देना चाहिए. प्रतिपक्ष के नेता श्री कुमार ने लालू प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार की संपत्ति पर लगातार खुलासा करने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी के पीछे पूरी पार्टी एकजुट है. पार्टी का उन्हें भरपूर साथ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद इन खुलासों का जवाब नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार लालू की है. व सुशील मोदी परिवार पर आरोप लगाने की वजाय उसकी जांच कराले. उन्होंने आरोप लगया की राज्य सरकार अपनी नेताओं भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है. प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर,अशोक नायक, मुरारी मोहन झा, आदित्य नारायण झा मन्ना एवं संजीव साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share

Leave a Reply