
जली रसोईया के इलाज की मांग को लेकर माले ने डीईओ को घेरा।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के बिरनियाँ प्राथमिक विद्यालय की रसोइया रामकसी देवी की 22 अगस्त 2016 को स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान जलने के बाद अभी तक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा अभी तक ध्यान नहीं देने के खिलाफ आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के गाड़ी को भाकपा(माले),बिहार विद्यालय रसोईया संघ और खेग्रामस के बैनर से घेराव कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को जली इलाजरत रसोईया से मिलने को मजबूर किया।घंटो जिला शिक्षा पदाधिकारी को बंधक बनाया गया। समुचित इलाज करवाने के घोषणा के बाद डी इ ओ को छोड़ा गया।

