Home मुख्य अवैध मिट्टी कटाई करने वालो पर जिला प्रशासन सख्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 21, 2017

अवैध मिट्टी कटाई करने वालो पर जिला प्रशासन सख्त। Voice of Darbhanga

IMG_20170222_062150

दरभंगा: मिट्टी की अवैध कटाई करने वालों पर प्रशासन शिकंजा कसेगा। ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कटाई में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त करने क आदेश जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने दिया है। मंगलवार को आंतरिक संसाधन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। इसमें सबसे कमजोर उपलब्धि को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। वहीं लक्ष्य के विरुद्ध 50 फीसद से कम राजस्व वसूली करने वाले विभागों के पदाधिकारियों तथा अंचलाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। राजस्व संग्रहण के क्रम में वसूली गई राशि को तीन दिनों के अंदर जिला कोषागार में जमा करने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ.सिंह ने इसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की हिदायत दी। सैरात बंदोवस्ती की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि बंदोवस्ती संभव नहीं है, उसे परता घोषित करने की कार्रवाई शुरू करें। जहां दर निर्धारण नहीं हुआ है, वहां पुनर्निधारण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आदेश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने को कहा। वाणिज्य कर विभाग व निबंधन विभाग को राजस्व संग्रहण में तेजी लाते हुए हर हाल में लक्ष्य हासिल करने को कहा गया। राजस्व संग्रहण से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा की गई। डीएम डॉ. सिंह ने बताया कि मार्च में जिले के सभी अंचलों का वे स्वयं निरीक्षण करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता विवेकानंद झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह राजस्व प्रशाखा के प्रभारी जेड हसन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ.गजेंद्र कुमार सिंह, सदर डीसीएलआर प्रियरंजन राजू, सभी अंचलाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply