
चाय दुकान से शराब बरामद, दो महिला गिरफ्तार।

दरभंगा: शराबबंदी के तमाम कड़े प्रावधानों के वाबजूद शराब की बिक्री रूक नही रही है और इसके अवैध कारोबारी आज भी अपना कारोबार चला रहे हैं। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर आज दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के मशरर्फ बाजार के चाय दुकान में छापामारी कर उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक शराब जब्त कर आगे की कारवाई कर रहे हैं।

